3 दिसंबर 2022 - 18:30
कुछ यूरोपीय नेता अपने व्यक्तिगत हित साधने के चक्कर में यूरोपीय संघ के हितों को दांव पर लगा रहे हैं, ईरानी विदेश मंत्री

ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने यूरोपीय संघ के विदेश मामलों के प्रमुख जोसेप बोरेल से टेलीफ़ोन पर परमाणु वार्ता के विषय पर चर्चा की है।

परमाणु समझौते की बहाली और प्रतिबंधों को हटाए जाने के लिए ईरान और अमरीका के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता का अंतिम चरण अगस्त में हुआ था, उसके बाद से यह वार्ता रुकी हुई है।

ईरान का कहना है कि अगर अमरीकी पक्ष वास्तविकताओं के आधार पर आगे बढ़े, तो वियना में एक अच्छे परमाणु समझौते तक पहुंच की संभावना है।

ईरानी विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान ने वार्ता की प्रक्रिया में बोरेल की भूमिका की सराहना करते हुए हालिया दिनों में कुछ यूरोपीय मंत्रियों के ग़ैर ज़िम्मेदाराना बयानों की आलोचना की।

अमीर अब्दुल्लाहियान का कहना था कि आजकल यूरोप में कुछ कट्टरपंथी नेता, यूरोपीय संघ के पीछे छिपकर अपने व्यक्तिगत हित साध रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह के लोग, यूरोपीय संघ के रणनीतिक हितों को दांव पर लगा रहे हैं और ग़लत सूचनाएं फैला रहे हैं। msm

342/